पूर्वांचल एक्सप्रेसव के किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
आजमगढ़, सितम्बर 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव के पास सोमवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसव के सर्विस रोड के किनारे 50 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेचरा रक्त रंजित था, लोग हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जाता रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। क्षेत्र के लोग सुबह में सड़क के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रसेवे और सर्विस रोड के बीच झाड़ी में पड़ा हुआ शव को देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.