सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- सुलतानपुर,संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह माइल स्टोन 108 के पास लुधियाना से आजमगढ़ जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके चीखपुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग बैरियर फंदकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाए। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के साथ गंभीर घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कराए। अनुमान लगाया गया कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। घायलों में बच्चे बुजुर्ग युवा सब शामिल हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ और घायलों को तत्काल कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस हादसा, 50 यात्री हुए घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा- 50...