सुल्तानपुर, मई 13 -- सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अखंडनगर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 171.900 पर बुधवार तड़के ट्रक ट्रेलर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा थाना अखंडनगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 5:19 बजे कल्याणपुर गाँव के पास हुआ। यूपीडा के अनुसार ट्रक ट्रेलर का चालक संतोष कुमार पुत्र रामकेदार निवासी पूरे बमनान थाना नारकोटी जनपद अमेठी गिट्टी लादकर झांसी से आजमगढ़ जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर पहले से पड़े एक व्यक्ति के शव को देखकर चालक वाहन बचाने का प्रयास करने लगा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में चालक संतोष कुमार के साथ विमलेश कुमार पुत्र विश्वनाथ तथा इसरार पुत्र ईशा निवासी फुरसतगंज, अमेठी घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल दोस्तपुर भेजा गया। वहीं अज्ञात मृतक के शव को अखंडनगर पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्य...