आजमगढ़, मई 26 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया सुलेमापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 191 किलोमीटर स्थित सोमवार रात अनियंत्रित मक्का लदा ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे में खलासी घायल हो गया। ट्रक बिहार से मक्का लेकर कानपुर जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) के हरसीधी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी चालक चुन्नीलाल यादव (40 वर्ष) सोमवार को अपने गांव के खलासी नवल यादव (30 वर्ष) के साथ ट्रक पर मक्का लादकर कानपुर जाने के लिए निकले थे। गोरखपुर से वह लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते आ रहे थे। यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, 19 घायल सोमवार रात करीब नौ बजे जनपद के पवई थाना क्षेत्र के चकिया सुले...