एक संवाददाता, मई 16 -- उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के सीवान का पूरा परिवार खत्म हो गया। कंटेनर में पीछे से घुसी कार में सवार पति, पत्नी और बेटियों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक परिवार सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव का रहने वाला था। सभी श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव आए थे, इसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद लौट रहे थे। तभी दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह कबाड़ बन गई। हादसे ने गांव के लोगों को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। जिस किसी ने भी घटना के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गईं। गांव में हर तरफ सिर्फ इसी घटना की चर्चा होती रही। मृतकों में ग्यासपुर निवासी प्रेमलाल श्रीवास्तव के पुत्र मनीष कुमार श्रीवास्तव, मनीष की पत्नी कंचन देवी,...