नई दिल्ली, फरवरी 23 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई। इस हादसे में सात की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और आपदा बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। आला अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। कमिश्नर विजय विश्वास पंत भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बस पानीपत से बिहार अरहरिया सवारियां लेकर जा रही थी। राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज के जौखंडी गांव में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई। भीषण सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी से तरह से बस ...