अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में जिले के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-87 के पास करीब चार बजे हुआ। लखनऊ से घर लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार जिले के लोग घायल हो गए, जबकि सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत की सूचना है। बोलेरो में जिले के सात लोग सवार थे। सभी लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हलियापुर क्षेत्र में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बोलेरो डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नगर के शहजादपुर निवासी अर्पित, जाफरगंज निवासी राकेश व चालक सूरज मोहन, अकबरपुर ...