पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे दो यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
बाराबंकी, जून 1 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी),संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार आधी रात एक निजी बस का टायर पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़े दो यात्री अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। उज्जैन से आजमगढ़ जा रही एक निजी बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 46 पर टायर पंचर होने के कारण रुक गई। बस का खलासी टायर बदल रहा था। इसी दौरान बस से उतरकर आजमगढ़ जिले के थाना सदर कटरा क्षेत्र निवासी सोनेक साहू (43) तथा राजस्थान के धौलपुर जनपद के खुडेला निवासी अवदीश शर्मा खलासी के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.