सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 143.400 के पास गाजीपुर से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर कार और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार दस लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार भोलू प्रकाश (36), पुत्र जयनाथ, निवासी ग्राम तजहा, थाना सराय लखन, जिला मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कोरल कंपनी की एंबुलेंस से वीरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.