बाराबंकी, अप्रैल 3 -- हैदरगढ़,(बाराबंकी) संवाददाता। जिले के कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात एक बस पलट जाने से 14 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहाँ से चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दिल्ली से 70 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही यह बस रात करीब दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के किलोमीटर 32 पर पहुँचते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया।बस पलटने से घायल हुए सभी 14 यात्री बिहार के विभिन्न जनपदों के निवासी हैं। घायलों में मधुबनी जनपद के थाना...