सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे दो डीसीएम वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी के घायल न होने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक डीसीएम लखनऊ से फ्रिज लोड कर आजमगढ़ की ओर जा रही थी। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 152 के आसपास पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम, जो महाराष्ट्र से केला लादकर बिहार की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आगे वाली गाड़ी का अगला टायर फट गया और वाहन खड़ा हो गया, जबकि पीछे वाली गाड़ी भी बीच लेन में रुक गई। सूचना मिलते ही पीआरबी, ईगल पेट्रोलिंग और जीआर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।दोनों वाहनों में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। गनी...