सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात और रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। दोनों घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया। यूपीडा के अनुसार पहली घटना शनिवार रात बारह बजे माइलस्टोन 175.5 पर हुई। राजस्थान से आ रही गाड़ी को चालक रामनिवास पुत्र राम, निवासी मठिया, बीकानेर चला रहे थे। पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी के चालक अशोक यादव, निवासी अहिरवा यादव नगर, कानपुर ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक यादव केबिन में फंस गए और घायल हो गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया। वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे माइस्टोने 175.6 पर हुई। लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही कार के चालक वरुण, निवासी वशिष्ठ पार्क...