आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह लखनऊ से लौट रही एंबुलेंस आगे जा रही ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव निवासी 22 वर्षीय उत्तम यादव उर्फ गुड्डू एक एंबुलेंस पर काम करता था। बुधवार को मरीज लेकर लखनऊ के लोहिया अस्पताल गया था। गुरुवार की सुबह मरीज को छोड़ कर एंबुलेंस वापस आ रही थी। रास्ते में ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस कर्मी उत्तम यादव की मौके प ही मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों एंबुलेंस चालक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरूद्दी...