आजमगढ़, जनवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 246 के पास शनिवार की रात टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वह लखनऊ से बिहार प्रांत के बक्सर जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के ब्रह्मपुर (नैनीजोर) थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी 32 वर्षीय बैजनाथ पांडेय लखनऊ में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। उनके साथ अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेलहरापट्टी गांव निवासी अवनीश भी इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। दोनों शनिवार की शाम लखनऊ से एक बाइक पर सवार होकर घर आने के लिए चले थे। अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया कट पर पहुंचने पर दोनों अरौलिया के सेलहरापट्टी गांव चले गए। बैजनाथ पांडेय ने अवनीश को उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.