लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुविधाओं के लिए चार स्थानों बाराबंकी में एक, अमेठी एक और सुल्तानपुर में दो जनसुविधा परिसर 133 करोड़ रुपये खर्च करके बनाए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में 46.72 करोड़ रुपये देने का फैसला किया गया है।संयुक्त सचिव औद्योगिक विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जनसुविधा परिसरों में जरूरत के आधार पर सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न होने पाए। यूपीडा जनसुविधा परिषर पर होने वाले खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चार स्थानों पर 120 करोड़ में बनेंगे जनसुविधा परिसर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...