पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार टकराई, एक युवक की मौत, पांच गंभीर
सुल्तानपुर, जून 2 -- धनपतगंज, सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही कार सोमवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 112 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में कार चालक समीर पुत्र सरवरे आलम (18 वर्ष) निवासी आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ कार में सवार एराज (22 वर्ष) पुत्र मो. अजीज अहमद, अलमाश व एक अन्य युवक सहित कुल पांच लोग घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.