पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व खलासी घायल
सुल्तानपुर, जून 25 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 156.1 के पास बुधवार रात एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं, जबकि पिकअप चालक सुरक्षित बच गया। यूपीडा के अनुसार ट्रक चालक अलीम पुत्र जमशेद निवासी शेखपुरा खिचड़ा, थाना ढोलना, जनपद हापुड़ ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान माइलस्टोन 156.1 के पास खड़ी पिकअप से ट्रक टकरा गया। दुर्घटना में चालक अलीम और खलासी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर भेज दिया। वहीं पिकअप चालक गणेश निवासी चिरैयाकोट, जनपद मऊ, जो कुरेभार से मऊ जा रहा था, दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.