सुल्तानपुर, अगस्त 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 163.3 पर कंटेनर का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। कंटेनर करीब 50 मीटर तक बीच सड़क बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए। यूपीडा के अनुसार, संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के राजा गालिबपुर निवासी चालक वसीम कंटेनर में अहमदाबाद से दूध के पैकेट लादकर पटना जा रहे थे। उनके साथ सहचालक मुरसलीन पुत्र मोमिन भी थे। हादसे में दोनों को कोई चोट नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...