रुडकी, अप्रैल 6 -- सामाजिक संगठन पूर्वांचल एकता समिति की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से मृत्युंजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी आशुतोष शुक्ला को दी गई है। नई कार्यकारिणी ने आगामी दिनों में समिति की ओर से किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में बताया गया। मुख्य संरक्षक अभय कुमार पांडे के नेतृत्व में एक होटल में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जहां संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से सभी सदस्यों के द्वारा मृत्युंजल श्रीवास्तव को अध्यक्ष, आशुतोष शुक्ला महामंत्री, सुधाकर द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार पांडे को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शिवाकांत दूबे को कोषाध्यक्ष, रघुवीर सिंह को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.