लखीमपुरखीरी, जून 12 -- अमर शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट की 12 वीं ट्रॉफी अभिषेक क्रिकेट क्लब भीखमपुर ने पूर्वांचल इलेवन को 7 विकेट से हराकर अपने नाम कर ली। फाइनल मैच के मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम के कप्तान अजय पाल को उनके 118 रन और 5 विकेट के लिए दिया गया जबकि मैन ऑफ़ द मैच विजेता टीम के फैजल 4 विकेट और 11 रन के लिए बने। दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा और प्रधान पति मनोज कुमार ने प्रदान किए। कस्बे में कई दिनों से चल रहे अमर शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को 10 बजे से अभिषेक क्रिकेट क्लब और पूर्वांचल इलेवन के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल इलेवन को सात विकेट से हराकर अभिषेक क्रिकेट क्लब बना विजेता गर्मी को देखते हुए आयोजकों...