भागलपुर, दिसम्बर 29 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में पूर्व छात्र समारोह (एलुमनी मीट) का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार चौधरी तथा पूर्व छात्र शशि कुमार, डॉ. रामाशेखर, कृष्ण कुमार और निश्छल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग छठ गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि कुमार ने कहा कि यह बहुत सराहनीय अवसर है। उन्होंने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यालय की बेहतरी के लिए सुझाव और सहयोग देने की अपील की। आईआईटी रुड़की के अंशु कुमार शर्मा और आईआईटी खड़गपुर की संगीता मंडल ने वर्तमान छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। पूर्व छात्र इंजीनियर शिवशंकर और सुषमा कुमारी ने चरित्र निर्माण से संबंधित 21 किताबें विद्यालय को दान कीं। कुल 60 पूर्व छात्र-छात्राएं...