भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में शुक्रवार को दो दिवसीय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागलपुर के डीएम ने कहा कि किसी भी कॉलेज के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का एक मजबूत नेटवर्क होना चाहिए। बीसीई को भी एक ऐसा डैशबोर्ड तैयार करना चाहिए जिससे प्रत्येक बैच के सदस्य जुड़ सकें। इससे सफल होने के बाद किसी भी जूनियर या सीनियर को जरूरत पड़ने पर मदद मिल सकेगी, जिससे कॉलेज का और अधिक विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू मूलचंद तुगनायत ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती विद्यार्थी संस्थान की धरोहर और नई पीढ़ी के अभिभावक हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब कॉलेज में प्रत्येक छह माह में हर बैच का सम्मेलन आयोजित किय...