मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मणिराम श्रीकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियारी में पूर्ववर्ती छात्र संघ की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी रविवार को गठित की गई। इसको लेकर सिलौत गांव में पूर्व शिक्षक आनंद मोहन शर्मा के आवास पर बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, सचिव मुकुल कुमार मोती, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपसचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, उपकोषाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ठाकुर, अवधेश सहनी, अवध किशोर चौधरी, विपिन कुमार व राम विनय ठाकुर को चुना गया। आनंद मोहन ने बताया कि 16 अप्रैल को विद्यालय के संस्थापक महंत दर्शन दास की जयंती है। इस कार्यक्रम में विधायक सह पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...