पूर्ववर्ती छात्रों ने शुरू कराया एवीएच हॉल का कायाकल्प
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी की पूर्ववर्ती छात्र संगठन मीटा के सदस्यों ने 30 लाख रुपये इक्ट्ठा कर एमआईटी के एवीएच (आडियो विजुअज हॉल) की मरम्मत का काम शुरू कराया है। मीटा के सचिव मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि वे एवीएच को ठीक करने का काम कर रहे हैं। एवीएच में 290 एक्जिक्यूटिव चेयर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 8.5 टन के चार एसी भी लगाई जाएगी। एमआईटी के ग्राउंड फ्लोर पर शौचालय की समस्या है। इसलिए चारों शौचालयों को पूरी तरह से ठीक कराया जा रहा है। बताया कि मीटा एवीएच में एक साउंड सिस्टम के अलावा स्टेज के लिए एक नया पर्दा भी लगवाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.