बागपत, जुलाई 28 -- बागपत। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के संबंध में मंगलवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी शुरू हो गई है। इसके अनुसार सभी प्रधानाचार्यों को कार्य करना है। छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए है। नवीनीकरण और नवीन छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन, बायोमीट्रिक सत्यापन और अभिलेखों का परीक्षण भी होगा। आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण निर्धारित तिथियों के अनुसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: वृक्षारोपण की शत प्रतिशत होनी चाहिए जियोटैगिंग: डीएम नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छ...