पलामू, मई 11 -- मेदिनीनगर। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार की सुबह में मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक पूर्वडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार दुबे के शव का सोमवार को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। टीओपी प्रभारी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई मनीष दुबे के अनुसार रविवार के सुबह में शहर से आ रहे हैं, कहकर घर से निकला था। 12:00 बजे तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे खोजने लगे तब सूचना मिला कि मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। अस्पताल में पहुंचने के बाद उसे मृत पाए। यह भी पढ़ें- गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात शव, यात्रियों में मची अफरातफरीघटना का विवरण उपस्थित लोगों के अनुसार रविवार सुबह...