चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पाइप लाइन द्वारा घर-घर नल से जल पहुंचाने का दावा भी किया जाता है, लेकिन आज भी चक्रधरपुर प्रखंड के पोटका बासासाई टोला के लोगों की प्यास पूर्वजों द्वारा खोदे कुएं से ही बुझती है। ग्रामीणों ने बताया कि टोला में करीब 25-30 परिवार रहते हैं, लेकिन एक भी चापाकल नहीं है। इस कारण आज भी बासासाई टोला में पूर्वजों द्वारा जो एक कुआं खोदा गया था, उससे ही प्यास बुझती है। हालांकि, बदले समय के साथ कुछ परिवारों द्वारा कुआं से मोटर द्वारा पानी निकालने का काम किया जाता है, लेकिन टोला के लोगों के लिए पानी का एकमात्र साधन यही है। ग्रामीण पीने से लेकर नहाने, धोने सहित सभी कार्यों के साथ ही पशुओं के लिए भी कुएं के पानी का ही इस्तेमाल करते हैं।नल जल योजना के तहत ग...