गया, अक्टूबर 2 -- पितृपक्ष मेला-2026 में पितरों के लिए देश के कोने-कोने से पिंडदानी गया जी आ रहे हैं। पिछले साल की तरह एक बार फिर विदेशी तीर्थयात्रियों का जत्था शुक्रवार को मोक्षधाम पहुंचा। पूर्वज, पुत्र व सहेली के लिए फल्गु के तट पर पिंडदान कर सभी के मोक्ष की कामना की। पितृपक्ष के सातवें दिन शुक्रवार की सुबह गया जी रबर डैम के पास संगत घाट पर 19 विदेशी पिंडदानियों के जत्थे ने पूरे सनातनी विधान के साथ पिंडदान किया। किसी ने माता-पिता, किसी ने पूर्वज, किसी ने अपने पुत्र तो किसी ने अपनी सहेली की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति की कामना लिए पिंडदान किया। जत्थे में शामिल एक धोती और 18 महिलाएं सनातनी परंपरा के अनुसार साड़ी में पूरे विधान व आस्था के कर्मकांड के मंत्रों के साथ पिंडदान किया। शनिवार व रविवार को भी विदेशी पिंडदानियों का जत्था पूर्वजो...