फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की आशंका पर पूर्ति विभाग में हुसैनगंज थाने के लालीपुर गांव में छापेमारी करते हुए 24 सिलेंडर बरामद किया है। टीम ने जमाखोरी करने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं।जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि गैस सिलेंडर की जमाखोरी व कालाबाजारी की आशंका पर लगातार अभियान जारी हैं। एक सूचना पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी मोनू के आवास में पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा, बृजेश मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई, जिसके दौरान 24 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बरामद सिलेंडर में छह सिलेंडर आंशिक रूप से भरे हुए तथा 18 सिलेंडर खाली मिले, जिन पर सील भी नहीं लगी थी। बताया गया कि कि मोनू द्वारा सिलेंडरों की खरीद फरो...