सीतापुर, मार्च 11 -- केसरीगंज, संवाददाता। क्षेत्र में व्याप्त गैस संकट को लेकर लहरपुर तहसील सभागार में बुधवार को पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गैस डीलरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रसोई गैस के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शामिल गैस डीलरों ने गैस की समय से न हो रही आपूर्ति, बढ़ती हुई मांग एवं गैस बुकिंग में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी, जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक भेजे जाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने गैस डीलरों को निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए एवं घरेलू उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए उ...