मुंगेर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्राचार्य अरूण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंतरिक परीक्षा प्रभारी बलराम साहू ने वार्षिक परीक्षा परिणाम का विधिवत प्रकाशन किया। सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों को संबंधित कक्षाध्यापकों तथा उपस्थित अभिभावकों के हाथों पदक और प्रगति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन देते हुए प्राचार्य अरुण कुमार ने अगले सत्र में शैक्षणिक सुधार की अपनी कार्य योजना की चर्चा करते हुए विद्यालय को मुंगेर जिले के शैक्षणिक परिदृश्य पर एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.