उरई, जुलाई 14 -- उरई। संवाददाता एआई के दौर में एट कोंच रेल मार्ग पर रेलवे ने नई सिग्नल सुविधा को लागू करते हुए वर्षों पुरानी एकल व्यवस्था को समाप्त कर अब पूर्ण ब्लाक प्रणाली लागू की है। इससे अब शटल के साथ मालगाड़ी भी इस एट कोंच रेलमार्ग से होकर गुजरेगी। मालगाड़ी के लिए रेलवे ट्रैक पर सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नई सिग्नल व्यवस्था से आने वाले दिनो में कई ट्रेनों के संचालन के साथ रफ्तार बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- ऐट-कोंच रेलखंड पर केवल एक गाड़ी पद्धति समाप्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...