औरैया, मार्च 23 -- दिबियापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष व वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में दिबियापुर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस संचलन में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जिला अनूप, मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत बौद्धिक प्रमुख रमेश सनातनी, रजनीश, जिला संघ चालक रणवीर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लिया और स्वयंसेवकों के साथ कदमताल किया। उनकी उपस्थिति ने न केवल स्थानीय स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि समाज में भी संघ के शताब्दी वर्ष व वर्ष प्रतिपदा समारोह की व्यापक भागीदारी और अनुशासन का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता कानपुर प्रांत के बौद्धिक प्रमुख रमेश स...