पूर्णिया, अगस्त 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 26 अगस्त को वीपी मंडल की जयंती के शुभ अवसर पर सामाजिक न्याय मंच के कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। शहर के टैक्सी स्टैंड होटल में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक चुनाव, देश की संसदीय राजनीति में विकल्प की तलाश और सामाजिक न्याय की सरकार का गठन को लेकर विमर्श व चर्चा होगी। उपरोक्त जानकारी मंच संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने एक प्रेस बयान जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- 26 को सामाजिक न्याय मंच की बैठक यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में सांगठनिक विस्तार पर बल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...