पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया-जानकीनगर, हिन्दुस्तान टीम। समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गुरुवार को पूर्णिया कोर्ट से सहरसा तक के रेलवे स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आगामी 20 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया। सीसीटीवी कैमरा लग जाने से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को मदद मिलेगी। जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों से रेल सुविधाओं को लेकर मांग पत्र लिया। अविलंब मांगों पर विचार-विमर्श कर निदान करने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण करने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान लोगों ने कहा कि पूर्णिया से सहरसा के बी...