पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में अधिवक्ता, डॉक्टर समेत व्यापारियों के साथ ठगी कर भूमिगत हुए मध्य प्रदेश के फ्रॉड को आखिरकार यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित वाजपेयी एवं उसकी पत्नी को यूपी की सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब पूर्णिया पुलिस आरोपी को रिमांड पर लाने की तैयारी में है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में सीतापुर पुलिस से संपर्क कर वाजपेयी की गिरफ्तारी की जानकारी ली गई है। पुलिस पूर्णिया में उसके खिलाफ दर्ज मामले में रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से प्रार्थना करेगी। बता दें कि सहायक खजांची थाना क्षेत्र के एक अधिवक्ता के घर पर किराए पर रहा था। यह भी पढ़ें- जिसे छह प्रदेशों की पुलिस नहीं ढूंढ पाई वो यूपी में पकड़े गए, छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारना...