पूर्णिया से अमृतसर के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन
पूर्णिया, जून 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से अमृतसर तक के लिए स्पेशल ट्रेन शनिवार को चलाई गयी। शनिवार सुबह 10.50 में स्पेशल ट्रेन पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी। स्पेशल ट्रेन पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से बनमनखी, मधेपुरा सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर होते हुए अमृतसर रवाना हुई। पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र में हजारों लोग रोजगार की तलाश में पंजाब काम करने जाते रहते हैं। पंजाब जाने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी। सीमांचल क्षेत्र के अधिकांशतः लोग अपने काम की तलाश में पंजाब एवं अन्य राज्य जाकर कमाई कर मेहनताना घर भेज कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- 98 हजार मजदूर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.