जहानाबाद, फरवरी 28 -- अरवल, निज संवाददाता। कुर्था के जदयू विधायक पप्पू वर्मा के द्वारा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर अभद्र टिप्पणी करने एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस दर्ज कराने के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय पर आक्रोश मार्च निकाल कर कुर्था विधायक का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व लोगों ने कुर्था विधायक के खिलाफ नारबाजी करते हुए ब्लॉक से लेकर थाना तक आक्रोश मार्च निकाला और भगत सिंह चौक पर पुतला दहन किया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व रविंद्र कनौजिया, जयंत गोप, चंदन कुमार यादव, राकेश मुस्कान के द्वारा किया गया। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने कुर्था विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पप्पू यादव जैसे गरीबों के मसीहा के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है इसका विरोध करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा कर फंसाया गया है। पप्पू यादव पर की गय...