पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हवाई हमले से बचाव के लिए नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत पूर्णिया समेत राज्य के छह जिलों में 14 मई को मॉक ड्रिल किया जाएगा। इसके निमित्त आरएन साह चौक पर सदर एसडीएम दीक्षित श्वेतम व सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि इसके लिए किसी को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से मिले निर्देश के आलोक में नागरिक सुरक्षा को लेकर यह एक मॉक ड्रिल होगा। इसके तहत 14 मई को शाम सात बजे से लेकर 7:10 बजे तक शहर में पूरी तरह ब्लैक आऊट रहेगा। इससे दो मिनट पहले सायरन बजेगा। जिसके बाद बिजली बिल्कुल गुल हो जाएगी। उन्होंने घरों में रोशनी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जैसे जेनरेटर व इन्वर्टर आदि तथा सड़कों पर वाहनों के सभी लाइट्स ...