पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया। श्वेतम दीक्षित पूर्णिया सदर अनुमंडल के नये एसडीओ बनाये गये हैं। एसडीएम पार्थ गुप्ता के तबादले के बाद अभी तक किसी को पदस्थापित नहीं किया गया था। अब एसडीएम के तौर पर श्वेतम दीक्षित योगदान देंगे। इससे पहले भी बतौर वरीय उप समाहर्ता वह यहां अपनी सेवा दे चुके हैं। इसी तरह फारबिसगंज एसडीओ रंजीन रंजन पूर्णिया जिला के नये भू अर्जन पदाधिकारी बनाये गये हैं। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...