पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में इस वर्ष राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर महान कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नहीं मनाए जाने का मामला सामने आया है। इस विषय को लेकर युवाओं, साहित्य प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा असंतोष है। युवा समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी एसएन गौतम ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को आवेदन पत्र सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया है और मामले की जांच की मांग की है। कुलपति को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही हर वर्ष 4 मार्च को फणीश्वर नाथ रेणु, 23 सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बेहद गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही ह...