पूर्णिया, जुलाई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व 2 जुलाई को सामूहिक छात्र संघर्ष समिति द्वारा सिंडिकेट सदस्यों को विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक की है। इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही बीएड की पढ़ाई पूर्णिया कालेज में शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पीएचडी सत्र 2024-25 की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने का कारण राजभवन सचिवालय, लोक भवन, पटना द्वारा जारी नवीन आदेश है। इस आदेश के अनुसार अब पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की ज...