पूर्णिया, अगस्त 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीएड कॉलेजों को बीएड पार्ट वन और पार्ट 2 का टीआर भेज दिया है। वहीं एक सप्ताह में पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा बीएड का अंक पत्र भेजने की कवायद शुरु कर दी गई है। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में मार्क्सशीट और प्रोविजनल सार्टिफिकेट का प्रिंटिंग का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। वैसे पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी 10 बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल घोषित होने के बाद से ही अंक पत्र जारी होने का इंतजार है। बीएड सत्र 2024-26 बीएड पार्ट टू 2026 और बीएड पार्ट वन 2026 सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राएं जल्द अंकपत्र कॉलेज भेजने की भी मांग मुखर कर रहे हैं।

-बीएड पार्ट वन व टू के कुल 2200 परीक्षार्थियों का भेजा जायेगा अंकपत्र : --- -बीए...