पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर दिया है। इस संदर्भ में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर जारी ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द करने संबंधी विश्वविद्यालय की अधिसूचना में जिक्र किया है कि नियमित शैक्षणिक सत्र बनाए रखने, पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने और परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए यह सूचित किया जाता है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर विभागों, संबद्ध कॉलेजों और व्यावसायिक व पेशेवर पाठ्यक्रमों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शैक्षणिक कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। सभी प्रधानाचार्यों और स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे कक्षा की नियमितता बनाए रखें और इस अवधि के दौरान सैद्धांतिक, व्यावहारिक, ट्यूटोरियल, ...