पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्यपाल सचिवालय लोकभवन पटना से प्राप्त निर्देशों तथा विश्वविद्यालय नामांकन समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के आलोक में समर्थ एडमिशन पोर्टल मंगलवार को अंतिम दिन खोला जायेगा ताकि नए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकें। वहीं ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में नामांकन हेतु समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करते हुए रजिस्ट्रेशन किया था, किन्तु ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं कर सके अथवा अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण नहीं कर पाए, वे पुनः लॉगिन कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। जबकि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन कॉलेज आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें भी विषय तथा कॉलेज में संशोधन करने का एक अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित अवधि 21 जुलाई के बाद किसी प्रकार का परिवर्तन विश्वविद्यालय के द्व...