पूर्णिया, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनिक समिति के द्वारा प्रभारी परीक्षा नियंत्रक के डिमोशन व तीन टेबलेटरों के निलंबन के साथ एक सेवानिवृत परीक्षा नियंत्रक पर की गई विभागीय कार्रवाई के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। वहीं अब पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो अखिलेश कुमार को त्यागपत्र सौंपा है। वहीं रजिस्ट्रार ने परीक्षा नियंत्रक के त्यागपत्र की सूचना लोकभवन पटना दे दी है। लोकभवन के द्वारा ही परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह का त्यागपत्र स्वीकृत किया जायेगा। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो अखिलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक न...