पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह का छात्र राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई की ओर से बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय लंबे समय से शैक्षणिक, परीक्षा एवं परिणाम से जुड़ी अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। समय पर परीक्षा का आयोजन, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परिणामों में देरी, छात्रों की शिकायतों का समाधान जैसी समस्याएं लगातार छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह के रूप में विश्वविद्यालय को एक अनुभवी और शिक्षाविद अधिकारी मिले हैं, जिनसे छात्र समुदाय को काफी उम्मीदें हैं। छात्र राजद को पूर्ण विश्वास है कि ...