पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय और डीएस कॉलेज कटिहार में होने वाली बीएड पार्ट वन और टू की परीक्षा के लिए बुधवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 से 20 मई तक पहली पाली में बीएड पार्ट 2 की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में 15 से 22 मई तक बीएड पार्ट वन की परीक्षा चलेगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के दस बीएड महाविद्यालयों के बीएड पार्ट वन 2026 सत्र 2025-27 बीएड पार्ट वन में 1111 और बीएड पार्ट टू 2026 में 1105 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। -15 मई को दो परीक्षाकेन्द्र पर होगी बीएड पार्ट वन व बीएड पार्ट टू की परीक्षा :-पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रभारी पर...