पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-27 के अंतर्गत आयोजित स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर 2025 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 89 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम सारणी के अनुसार विभिन्न विषयों के कुल 1,723 विद्यार्थियों का परिणाम प्रकाशित किया गया है, जिनमें से 1,537 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 151 विद्यार्थियों को प्रोमोटेड तथा 35 विद्यार्थियों को असफल घोषित किया गया है। जारी परिणाम के अनुसार अधिकांश विषयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। राजनीति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, वाणिज्य, गृह विज्ञान तथा अन्य विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय प...