पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पहली बार ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिका को आगामी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा से लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत उत्तर पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ ओएमआर शीट होगा, जिसमें विद्यार्थियों को सभी आवश्यक प्रविष्टियाँ अंकित करनी होंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में एचबी पेंसिल साथ लाएँ तथा ओएमआर शीट पर गोले को सावधानीपूर्वक काला करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। आवश्यकतानुसार बाद में इसे पेन से भी चिह्नित किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ग्रीवांस पोर्टल की भी शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने लॉगिन से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे तथा संबंधित दस्...